Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

Advani Health News: भारतीय राजनीति के एक विश्वसनीय चेहरे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। बुधवार रात 9 बजे उन्हें अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। इस समय डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आडवाणी जी के परिवार […]

Lal Krishna Advani's health deteriorated admitted to Apollo Hospital
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2024 23:00:22 IST

Advani Health News: भारतीय राजनीति के एक विश्वसनीय चेहरे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। बुधवार रात 9 बजे उन्हें अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। इस समय डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

आडवाणी जी के परिवार द्वारा बताया गया कि उनकी वर्तमान स्थिति स्थिर है। डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में चेकअप के लिए भर्ती किया है और उनकी निगरानी की जा रही है। आडवाणी जी के स्वास्थ्य सम्बंधी अधिक जानकारी के लिए परिवार और अस्पताल के तरफ से कोई और विवरण जारी नहीं किया गया है।

लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति में लंबे समय से सेवा कर रहे हैं और उनकी अच्छी तबीयत के लिए प्रार्थना की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जाती है।

 

ये भी पढ़ें:होमवर्क से परेशान माँ ने टीचर्स से की अनोखी गुजारिश, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर ‘हिट’!