Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lalu on PFI Ban: पीएफआई बैन पर बोले लालू यादव- ‘RSS पर भी लगाया जाए प्रतिबंध’

Lalu on PFI Ban: पीएफआई बैन पर बोले लालू यादव- ‘RSS पर भी लगाया जाए प्रतिबंध’

Lalu on PFI Ban: पटना। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध पर अब राजनीति तेज हो गई है। जहां बीजेपी खेमे के अंदर इसे लेकर खुशी का माहौल है, वहीं विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस फैसल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। राष्ट्रीय जनता दल […]

Lalu Prasad Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: September 28, 2022 14:47:03 IST

Lalu on PFI Ban:

पटना। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध पर अब राजनीति तेज हो गई है। जहां बीजेपी खेमे के अंदर इसे लेकर खुशी का माहौल है, वहीं विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस फैसल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर भी बैन लगाना चाहिए।

सभी पर प्रतिबंध लगाया जाए

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अभी पीएफआई पर जांच हो रही है। इस तरह के जितने भी संगठन देश में हैं, उन सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। जिसमें आरएसएस भी शामिल है। सभी पर बैन लगाया जाए। सबसे पहले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर प्रतिबंध लगाइए, ये उससे भी ज्यादा बदतर संगठन है।

PFI पर 5 साल का बैन

पॉपुल फ्रंट ऑफ इंडिया को आज केंद्र सरकार ने बैन कर दिया। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच साल के लिए पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों ने देशभर में पीएफआई के खिलाफ छापेमारी की थी। जिसमें 100 से अधिक लोगों की गिरफ्तार किया गया।

दो राउंड में हुई छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पीएफआई के खिलाफ पहली देशव्यापी छापेमारी 22 सितंबर को की थी, इसके बाद दूसरी रेड 27 सिंतबर को हुई थी। जहां पहले राउंड में 106 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरे राउंड में 247 लोगों को गिरफ्तार/हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी में पीएफाई के टेरर लिंक सबूत मिले थे, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव