Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ठाकुर और ब्राहमन विवाद पर आया लालू यादव का रिएक्शन, बोले- अपना अक्ल और शक्ल…..

ठाकुर और ब्राहमन विवाद पर आया लालू यादव का रिएक्शन, बोले- अपना अक्ल और शक्ल…..

नई दिल्लीः आरजेडी सांसद मनोज झा के द्वारा राज्यसभा में ठाकुर और ब्राह्मण विवाद के ऊपर दिए गए विवादित बयान को लेकर चारों – तरफ घमासान मचा हुआ। उन्होंने संसद में ‘ठाकुर का कुआं’ कविता पढ़ा था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि बिहार से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मनोज झा को […]

ठाकुर और ब्राहमन विवाद पर आया लालू यादव का रिएक्शन, बोले- अपना अक्ल और शक्ल.....
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2023 16:00:14 IST

नई दिल्लीः आरजेडी सांसद मनोज झा के द्वारा राज्यसभा में ठाकुर और ब्राह्मण विवाद के ऊपर दिए गए विवादित बयान को लेकर चारों – तरफ घमासान मचा हुआ। उन्होंने संसद में ‘ठाकुर का कुआं’ कविता पढ़ा था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि बिहार से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मनोज झा को गुरुवार को जमकर खरी- खोटी सुनाई थी। अब इस मुद्दे को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मनोज झा विद्वान आदमी है। वो सही बात बोलते है। उन्होंने राजपूत के खिलाफ कुछ नहीं है।

क्या बोलें लालू प्रसाद यादव

दरअसल शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव से पटना में लालू राबड़ी आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल पूछा गया कि आनंद मोहन कह रहे है कि मनोज ठाकुर के द्वारा पढ़ी गई कविता से राजपूत समाज का अपमान हुआ है। इस पर लालू यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। जिसको जितना अक्ल होगा उतना ही बोलेगा। वह अपना अक्ल और शक्ल देखे। वहीं अपनी ही पार्टी के विधायक चेतन आनंद के द्वारा मनोझ झा के विरोध पर लालू यादव ने कहा ति उसको उतना ही अक्ल है।

आनंद मोहन ने मनोज झा का किया था विरोध

बिहार से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गुरुवार को राजद सुप्रीमो के करीबी और राज्यसभा सांसद मनोज झा पर जमकर निशान साधा था। उन्होंने मनोज झा की तुलना फिटकरी से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल शेविंग के बाद किया जाता है। यह एक कीटाणु नाशक है और एक क्विंटल दूध में ढेला इसको डाल दीजिए दूध फट जाएगा। यह जमने नहीं देगा और वह फिटकरी मिस्टर झा है।