Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दक्षिणी इथियोपिया में भूस्खलन से तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 157; तलाश अभियान जारी..

दक्षिणी इथियोपिया में भूस्खलन से तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 157; तलाश अभियान जारी..

नई दिल्ली: भारी बारिश से प्रभावित इथियोपिया के दूरदराज के हिस्से में भूस्खलन से अब तक 157 लोग की जान चली गई है, इनमें से कई लोग पहले हुए भूस्खलन में जीवित बचे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे.

mudslide in Ethiopia
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2024 21:07:12 IST

नई दिल्ली: भारी बारिश से प्रभावित इथियोपिया के दूरदराज के हिस्से में भूस्खलन से अब तक 157 लोग की जान चली गई है, इनमें से कई लोग पहले हुए भूस्खलन में जीवित बचे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को दी है.

स्थानीय अधिकारी ने क्या कहा?

इस संबंध में एक स्थानीय अधिकारी दग्मावी अयेले ने कहा कि दक्षिणी इथियोपिया के दूरदराज के हिस्से में भूस्खलन के पीड़ितों में छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल थीं. वहीं गोफा जोन संचार कार्यालय के प्रमुख कसाहुन अबैनेह ने कहा कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रहने के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार देर रात 55 से बढ़कर मंगलवार को 157 हो गई. गोफा जोन वह प्रशासनिक क्षेत्र है जहां भूस्खलन हुआ था.

दग्मावी अयेले ने कहा कि अधिकांश पीड़ित सोमवार की सुबह भूस्खलन में दब गए, उन्होंने आगे कहा कि कम से कम पांच लोगों को कीचड़ से जिंदा निकाला गया है. वहीं गोफा में एक अन्य अधिकारी ने कहा कि समूह में से कई लोग अज्ञात हैं जो दूसरों को बचाने की कोशिश करते समय कीचड़ से ढके हुए थे. साथ ही गोफा जोन में आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के निदेशक मेलेसे ने कहा कि हम अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

Budget 2024: क्या होता है बजट? जानिए इससे जुड़ी 5 अहम बातें