Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव आज कन्नौज से करेंगे नामांकन, जानें अचानक क्यों बदला मन?

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव आज कन्नौज से करेंगे नामांकन, जानें अचानक क्यों बदला मन?

लखनऊ। Akhilesh Yadav Nomination Today: कन्नौज लोकसभा सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव यहां से खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि आज दोपहर बारह बजे वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले सपा की ओर अखिलेश ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। लेकिन […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: April 25, 2024 09:04:01 IST

लखनऊ। Akhilesh Yadav Nomination Today: कन्नौज लोकसभा सीट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव यहां से खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि आज दोपहर बारह बजे वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले सपा की ओर अखिलेश ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। लेकिन कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के कहने पर अब खुद इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

क्यों बदला मन?

जानकारों की मानें तो इस बार अखिलेश यादव अपनी पारंपरिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं, यही कारण है कि केवल पांच यादवों को टिकट दिया गया है, जो कि अखिलेश के परिवार से हैं। पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं, भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ और फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

क्या बोले अखिलेश?

इससे पहले बुद्धवार को बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि वो चाचा रामगोपाल और शिवपाल यादव से बात करके इस पर फैसला करेंगे। खबरों के मुताबिक, अखिलेश ने कहा कि आप लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस मामले पर विचार किया जा सकता है। जिसके बाद से अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई।

2019 में मिली थी हार

बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से सपा 1998 से 2014 तक सभी चुनाव में जीत दर्ज करती आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी यहां से संसद पहुंच चुके हैं। हालांकि 2019 के चुनाव में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हरा दिया था।

यह भी पढ़ें-

Inheritance Tax: क्या है अमेरिका का इन्हेरिटेंस टैक्स जिस पर सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल मचा है?

अमरोहा में आपस में भिड़े कांग्रेस-आप कार्यकर्ता, दानिश अली के कार्यक्रम में हुआ हंगामा