Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आपकी संपत्ति मुसलमानों को देगी, अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आपकी संपत्ति मुसलमानों को देगी, अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: हिमाचल के हमीरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस के हाथ के साथ विदेशी ताकतों का हाथ दिखता है। उन्होंने कहा कि वो आपकी संतान की संपत्ति मुसलमान […]

Anurag Thakur
inkhbar News
  • Last Updated: April 28, 2024 09:34:09 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: हिमाचल के हमीरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस के हाथ के साथ विदेशी ताकतों का हाथ दिखता है। उन्होंने कहा कि वो आपकी संतान की संपत्ति मुसलमान को देना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो देश के परमाणु हथियार को खत्म करना चाहते हैं, जो जातिवाद तथा क्षेत्रवाद पर देश को बांटना चाहते हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग आज कांग्रेस को पूरी तरह घेर चुकी है तथा कांग्रेस की सोच पर कब्जा कर चुकी है।

क्या बोले अनुराग ठाकुर?

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आपको तय करना है कि आपको टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली कांग्रेस के साथ जाना है या ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनाने वाले नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होना है। उन्होंने कहा कि ये तय आपको करना है कि संतानों की संपत्ति उसको मिले या मुसलमानों को मिले।

बीजेपी नेता ने कहा कि हमने मुसलमानों को बराबर हक दिए, कोई कमी नहीं रखी। पक्के मकान से लेकर राशन-बिजली तक सबकुछ दिया। उन्होंने कहा कि आप टैक्स देते हैं, देश का विकास होता है, देश का कल्याण होता है और गरीब का कल्याण होता है।

‘आपका पैसा मुसलमान ले जाएंगे’

उन्होंने कहा कि आपकी कमाई का पैसा वो ले जाएंगे तो क्या होगा? बीजेपी नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी से मैं पूछना चाहता हूं कि जब राजीव गांधी देश के पीएम बने तो उससे पहले कानून था कि इंदिरा गांधी जी के निधन के बाद उनकी संपत्ति देश के खजाने में जानी थी लेकिन राजीव गांधी ने कानून ही बदल दिया। उन्होंने कहा कि अपनी संप्पति बचा ली अब राहुल गांधी जी ने शादी नहीं की तो कह रहे हैं कि आपकी संपत्ति ले ली जाए।

यह भी पढ़ें-

Sandeshkhali: ‘ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए’, संदेशखाली में हथियार मिलने पर बीजेपी हमलावर

Jammu Kashmir: जम्मू के रामबन में कुदरत का कहर, जमीन धंसने से 50 से ज्यादा घरों में आईं दरारें

Forest Fire: उत्तराखंड में ‘अग्नि का तांडव’, आग बुझाने उतरी सेना