Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: पश्चिम बंगाल में अग्निमित्रा पॉल का रोका गया काफिला, पुलिस पर लगाया आरोप

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: पश्चिम बंगाल में अग्निमित्रा पॉल का रोका गया काफिला, पुलिस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। Lok Sabha Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण का मतदान है। बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह ठीक सात बजे चालू हुआ है और ये शाम छह बजे तक चलेगा। इस […]

agnimitra paul
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2024 11:25:46 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण का मतदान है। बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह ठीक सात बजे चालू हुआ है और ये शाम छह बजे तक चलेगा। इस फेज राजधानी दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल तथा बिहार की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान हुआ है और सबसे ज्यादा बंगाल में वोटिंग हो रही है। इस बीच बंगाल से बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल का पुलिस द्वारा काफिला रोके जाने की खबर आ रही है।

पुलिस पर लगाया आरोप

मेदिनीपुर से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि “वे मेरे आंदोलन को धीमा करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल पुलिस ऐसा कर रही है। मैंने पुलिस को अनुमति दिखा दी है, लेकिन वह मुझसे पूछ रहे हैं कि आपके पास अनुमति की हार्ड कॉपी क्यों नहीं है।

कहां कितनी वोटिंग?

झारखंड – 11.74 प्रतिशत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली – 8.94 प्रतिशत

ओडिशा – 7.43 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश – 12.33 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल – 16.54 प्रतिशत

बिहार – 9.66 प्रतिशत

हरियाणा – 8.31 प्रतिशत

जम्मू और कश्मीर – 8.89 प्रतिशत

यह भी पढ़ें-

Bibhav Kumar: स्वाति मालीवाल मारपीट केस में बिभव कुमार की रिमांड 4 दिन और बढ़ी