Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024: अच्छी नींद के लिए लगाएं एक्स्ट्रा पेग, बीजेपी नेता का महिला मंत्री को सुझाव

Lok Sabha Election 2024: अच्छी नींद के लिए लगाएं एक्स्ट्रा पेग, बीजेपी नेता का महिला मंत्री को सुझाव

नई दिल्ली। Sanjay Patil Viral Video: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। इस बीच कर्नाटक भाजपा नेता संजय पाटिल ने कांग्रेस नेता और राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके ऊपर अब विवाद छिड़ […]

संजय पाटिल
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2024 09:55:16 IST

नई दिल्ली। Sanjay Patil Viral Video: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। इस बीच कर्नाटक भाजपा नेता संजय पाटिल ने कांग्रेस नेता और राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके ऊपर अब विवाद छिड़ गया है। उन्होंने लक्ष्मी हेब्बालकर को रात में अच्छी नींद के लिए ‘एक एक्स्ट्रा पैग’ लगाने का सुझाव दिया।

क्या बोले पाटिल?

बेलगावी में एक रैली में हेब्बालकर पर कटाक्ष करते हुए पूर्व भाजपा विधायक संजय पाटिल ने कहा कि मैंने कर्नाटक में आठ अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी के तौर पर काम किया है। बेलगावी में बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के समर्थन में सामने आ रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरी बड़ी बहन नींद की गोली ले लें या
फिर अच्छी नींद के लिए एक एक्स्ट्रा पेग लें।

कांग्रेस ने बोला हमला

उनके इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि संजय पाटिल ने लक्ष्मी हेब्बालकर पर टिप्पणी करके पूरे महिला समुदाय को निशाना बनाया है और अपमानित किया है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि भाजपा का महिला विरोधी रवैया बढ़ता जा रहा है।

कर्नाटक कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जो कोई भी महिलाओं को इस तरह की नजर से देखता है तो इसका मतलब है कि उसके पतन की शुरुआत हो गई है। भाजपा और जनता दस सेक्यूलर का पतन शुरू हो गया है, इसलिए उनका महिला विरोधी रवैया बढ़ रहा है। कांग्रेस ने आगे कहा कि कौरवों और रावण की तरह भाजपा और जेडीएस का भी निश्चित रूप से विनाश होगा।

यह भी पढ़ें-

Delhi News: केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई