Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024: वीके सिंह का कटेगा पत्ता! इस चेहरे पर दांव लगाना चाहती है BJP

Lok Sabha Election 2024: वीके सिंह का कटेगा पत्ता! इस चेहरे पर दांव लगाना चाहती है BJP

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने बचे हुए 24 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर रही है। इन 24 सीटों में कई बड़े नेताओं का सियासी भविष्य दांव पर लगा हुआ है। कई मौजूदा सांसद का इस बार बीजेपी टिकट काट सकती है। हालांकि भाजपा ने पहली लिस्ट में 51 […]

VK Singh
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2024 10:37:59 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने बचे हुए 24 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर रही है। इन 24 सीटों में कई बड़े नेताओं का सियासी भविष्य दांव पर लगा हुआ है। कई मौजूदा सांसद का इस बार बीजेपी टिकट काट सकती है। हालांकि भाजपा ने पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। जिसमें किसी भी मौजूदा सांसद का टिकट नहीं कटा था।

वीके सिंह का कटेगा टिकट?

खबरों के मुताबिक, बीजेपी ने अब दूसरी सूची में अपने कई सांसदों और बड़े नेताओं के टिकट काट सकती है। इस दौरान भाजपा मौजूदा केंद्रीय मंत्री का भी टिकट काट सकती है। बता दें कि पार्टी में आगामी चुनाव में मेरठ से अरुण गोविल को लड़ाने पर चर्चा चल रही है। इसके अलावा गाजियाबाद सीट से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

हालांकि अगर भाजपा गाजियाबाद सीट से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को प्रत्याशी बनाती है तो मौजूदा केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का टिकट कट जाएगा। वो बीते दो लोकसभा चुनाव के दौरान गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। वहीं मेरठ से प्रत्याशी बदले जाने पर राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटेगा। बता दें कि वो इस सीट पर जीत की हैट्रीक लगा चुके हैं।