Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज यानी 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पांचवे चरण में 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता अपने निर्वचान क्षेत्र में मत का प्रयोग करके प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। पांचवे चरण की 49 लोकसभा सीटों पर 695 प्रत्याशी मैदान में है।

इन राज्यों में वोटिंग–

 महाराष्ट्र 13

उत्तर प्रदेश 14

पश्चिम बंगाल 7

बिहार 5

झारखंड 3

ओडिशा 5

जम्मू-कश्मीर 1

लद्दाख 1

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

पांचवें चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होना है। इसमें मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, पीयूष गोयल, चिराग पासवान, श्रीकांत शिंदे, रोहिणी आचार्य शामिल हैं।

4 जून को आएंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

आजादी के बाद कांग्रेस खत्म कर दी जाती तो आज देश 5 दशक आगे होता… मुंबई में बोले पीएम मोदी