Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया उम्मीदवार, सपा से लड़ेंगे चुनाव?

Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया उम्मीदवार, सपा से लड़ेंगे चुनाव?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं तथा सीटों के समीकरण के हिसाब से उम्मीदवारों को टिकट दे रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव के लिए तैयार है। सपा ने सूबे की कई सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, वहीं कई […]

AAP Leader Sanjay Singh
inkhbar News
  • Last Updated: April 3, 2024 07:14:54 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं तथा सीटों के समीकरण के हिसाब से उम्मीदवारों को टिकट दे रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव के लिए तैयार है। सपा ने सूबे की कई सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, वहीं कई सीटों पर अभी भी प्रत्याशी घोषित किया जाना बाकी है, इसमें अभी जौनपुर की सीट भी बाकी है।

सपा ने संजय सिंह को दिया टिकट?

जौनपुर की सीट पर चर्चा है कि समाजवादी पार्टी यहां से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को उम्मीदवार बना सकती है। इस बीच सोशल मीडिया पर सपा प्रत्याशियों की एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें ऐसा दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सहित चार लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस सूची में जौनपुर की सीट से अखिलेश यादव ने जेल से छूटकर आए आप नेता संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

क्या है सच्चाई?

इसके अलावा इस सूची में डुमरियागंज में अहमद कमाल खलीलाबाद से सुबोध चंद्र यादव तथा मिर्जापुर से प्रीति सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया। हालांकि, ये लिस्ट पूरी तरह से फर्जी है।