Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election Results 2024: दिल्ली में बढ़ी राजनीतिक हलचल, NDA और INDIA की आज बैठक

Lok Sabha Election Results 2024: दिल्ली में बढ़ी राजनीतिक हलचल, NDA और INDIA की आज बैठक

नई दिल्ली। Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार के जनादेश में किसी भी सिंगल पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। हालांकि भाजपा नित गठबंधन NDA को 292 सीट मिली हैं। जो कि सरकार बनाने के लिे बहुमत से अधिक है। ऐसे में आज NDA गठबंधन ने […]

Lok Sabha Election Results 2024
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2024 11:33:18 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार के जनादेश में किसी भी सिंगल पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। हालांकि भाजपा नित गठबंधन NDA को 292 सीट मिली हैं। जो कि सरकार बनाने के लिे बहुमत से अधिक है। ऐसे में आज NDA गठबंधन ने बैठक बुलाई है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया भी जोड़ तोड़ कर के सरकार बनाने की जुगत में लगा हुआ है। आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है।

दोनों गठबंधन की आज बैठक

सरकार गठन को लेकर अभी पिक्चर बाकी है। नई सरकार को लेकर अब सबकी नजर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तथा टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर टिक गई हैं। अभी तक तो यह दोनों एनडीए गठबंधन के हिस्सा हैं। लेकिन सियासत में कब कौन किस ओर पाला बदल ले, ये कहा नहीं जा सकता।

यही कारण है कि आज एनडीए तथा इंडिया अलायंस ने अपनी अलग-अलग मीटिंग बुलाई है। दोनों तरफ के नेता और सांसद दिल्ली में रहेंगे और ताबड़तोड़ बैठकों से आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसलिए आज का दिन राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें-

दलबदलू नेताओं से BJP को हुआ नुकसान! जानें यूपी में हार के बड़े कारण