Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabah Election: गौतमबुद्ध नगर से भी बदले गए सपा उम्मीदवार, अखिलेश यादव का फैसला

Loksabah Election: गौतमबुद्ध नगर से भी बदले गए सपा उम्मीदवार, अखिलेश यादव का फैसला

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा के द्वारा उम्मीदवारों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। पहले मुरादाबाद से एसटी हसन का पत्ता काटा गया। उनकी जगह अब रुचि वीरा को मैदान में उतारा गया है। इसी बीच अखिलेश यादव ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी को बदल दिया […]

अखिलेश यादव
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2024 15:56:16 IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा के द्वारा उम्मीदवारों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। पहले मुरादाबाद से एसटी हसन का पत्ता काटा गया। उनकी जगह अब रुचि वीरा को मैदान में उतारा गया है। इसी बीच अखिलेश यादव ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी को बदल दिया है। बता दें कि इस सीट से डॉ महेंद्र नागर को मौका दिया गया था लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राहुल अवाना को उतारा गया है। उम्मीदवार के नाम का बदलाव सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में किया गया है।

कार्यकर्ताओं में थी नाराजगी

बता दें कि दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर की सीट सपा के खाते में गई है। यहां से अखिलेश यादव ने डॉ महेंद्र नागर को उम्मीदवार बनाया था। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में रोष था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई नेताओं ने लखनऊ पहुंचर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद विरोध जताया था। जिसके चार दिन बाद ही डॉ महेंद्र नागर की जगह सपा ने युवा चेहरा राहुल अवाना को अपना प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने जारी की सातवीं सूची

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब तक उम्मीदवारों की सात सूची जारी कर दी है। उन्होंने सातों सूची में कुल मिलाकर 50 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे।