Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha: टीएमसी के बाद आप ने दिया इंडिया गठबंधन को झटका, पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

Loksabha: टीएमसी के बाद आप ने दिया इंडिया गठबंधन को झटका, पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

नई दिल्लीः पंजाब में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को खारिज कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।हालांकि कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी […]

Loksabha: टीएमसी के बाद आप ने दिया इंडिया गठबंधन को झटका, पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2024 17:05:59 IST

नई दिल्लीः पंजाब में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को खारिज कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।हालांकि कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन चुकी है। बता दें कि पंजाब में आप की बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां राज्य में चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही।

आप ने शुरू की तैयारी

अब पंजाब आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। ये बयान उस वक्त सामने आया था जब दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

पंजाब कांग्रेस भी अकेले लड़ने के मूड में

वहीं पंजाब कांग्रेस भी आप के साथ गठबंधन को लेकर सहज महसूस नहीं कर रही है। पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में वार रूम और राज्यस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो राज्यभर में बूथ लेवल तक के नेताओं से सीधे बातचीत कर हलकावार चुनाव रणनीति तैयार करेगी।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस ने सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति कर दी थी, जिन्हें लोकसभा हलका स्तर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कायम करने का जिम्मा सौंपा गया है। पंजाब कांग्रेस के नवगठित वार रूम में पार्टी ने रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी एचएस किंगरा, राजवंत राय शर्मा, यूथ कांग्रेस के महासचिव अमन स्लैच, कुलजीत सिंह बेदी और जंगप्रीत सिंह को नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ेः