Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha: यूपी में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, 4074 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Loksabha: यूपी में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, 4074 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा जिला इकाई इस बार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। दूसरी पार्टी में रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिला कर भाजपा का कुनबा बढ़ाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुधवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 4,075 नए लोगों […]

Loksabha: यूपी में कांग्रेस को लग तगड़ा झटका, 4074 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
inkhbar News
  • Last Updated: February 15, 2024 21:40:51 IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा जिला इकाई इस बार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। दूसरी पार्टी में रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिला कर भाजपा का कुनबा बढ़ाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुधवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 4,075 नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

भारी संख्या में लोग भाजपा में हो रहे शामिल

भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर गत लोकसभा चुनाव को देखते हुए आगामी चुनाव में भाजपा कोई कसर शेष नहीं रहने देगी। पार्टी इसबार अमरोहा की सीट जीतना चाहती है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। दूसरे राजनीतिक पार्टी में अनदेखी का शिकार होकर भाजपा की तरफ रुख कर रहे लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। क्योंकि वह लोग केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित हैं।

21 फरवरी को भी चलाया जाएगा अभियाना

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस क्रम में बुधवार को विधानसक्षा क्षेत्र स्तर पर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया गया था। जिसमें सबसे अधिक नौगावां सादात विस क्षेत्र में 1145, अमरोहा विस क्षेत्र में 990, मंडी धनौरा विस क्षेत्र में 840 तथा हसनपुर में 1100 लोगों ने दूसरे दलों को छोड़ कर भाजपा शामिल हुए हैं। उन सभी सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं 21 फरवरी को भी जिला स्तर पर भव्य आयोजन कर शेष रहे लोगों को भी संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ेः