Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मध्य प्रदेश: भोपाल पहुंचा शरद यादव का पार्थिव शरीर, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: भोपाल पहुंचा शरद यादव का पार्थिव शरीर, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को शरद यादव का शव उनके दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। आज मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में उनके पैतृक भूमि […]

(भोपाल पहुंचा शरद यादव का पार्थिव शरीर)
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2023 13:42:22 IST

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को शरद यादव का शव उनके दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। आज मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में उनके पैतृक भूमि आंख मऊ में शरद यादव अंतिम संस्कार किया जाएगा

मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि

इस बीच जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंच गया है। जहां पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि शरद यादन के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से चार्टर्ड फ्लाइट से भोपाल लाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

शरद यादव के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि उनके निधन से बहुत दुख हुआ। शरद यादव जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में खुद को सांसद और मंत्री के रूप प्रतिष्ठित किया। वे डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।

गृह मंत्री अमित शाह ने ये कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शरद यादव ने अपने 5 दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनता के मुद्दे उठाए। वे समाजवाद के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक लेकर चलते रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जो नेतृत्व निकला उसमे शरद यादव प्रमुख नेता थे। भगवान उनके परिवारजनों, समर्थकों और अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार