नई दिल्ली: भारतीय रेल तेजी से अपने विकास की ओर बढ़ रही है और वंदे भारत एक्सप्रेस ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें, फिलहाल वंदे भारत ट्रेन में केवल चेयर कार की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अब इंडियन रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह ट्रेन दिसंबर 2024 तक पटरी पर दौड़ सकती है। इसी बीच, वंदे भारत स्लीपर कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रेन के शानदार इंटीरियर को दिखाया गया है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि इसका इंटीरियर वाकई बेहद खूबसूरत है।
वायरल वीडियो की शुरुआत कोच के दरवाजे खुलने से होती है। वहीं दरवाजा खुलते ही यह साफ़ हो जाता है कि यह कोई साधारण ट्रेन नहीं है। वंदे भारत स्लीपर का इंटीरियर इतना शानदार है कि इसमें सफर करना किसी भी यात्री के लिए एक शानदार अनुभव होगा। वीडियो में दिखाए गए स्लीपर कोच का इंटीरियर हवाई जहाज के इंटीरियर को टक्कर दे रहा है। कोच के दरवाजे एक पुश बटन से ऑटोमेटिकली खुल जाते हैं और सीट्स बहुत ही कंफर्टेबल और आकर्षक दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा सीट्स काफी चौड़ी हैं और पूरा कोच एयर कंडीशन्ड है। वहीं ग्रे रंग का इंटीरियर इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है।
The Sleeper version of Vande Bharat train looks amazing. pic.twitter.com/vpIDgiPZ2j
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) September 1, 2024
वंदे भारत स्लीपर के कोच का कॉरिडोर भी काफी चौड़ा है। आम ट्रेनों की तुलना में यह कॉरिडोर लंबा और खुला हुआ है। इसके अलावा ट्रेन के वॉशरूम भी काफी बड़े हैं, जिनमें वॉश बेसिन भी लगाए गए हैं। बता दें, वंदे भारत ट्रेन का यह वीडियो @IndianTechGuide नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसे अब तक 5 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह सब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा, देश की जनता इसका भी बंटाधार कर देगी।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “जितना खूबसूरत इंटीरियर है, उतना ही महंगा इसका टिकट भी होगा।” एक और यूजर ने सुझाव दिया, “गुटखा खाने वालों को इस ट्रेन से बैन कर देना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: BJP को मिला दूसरा हिमंत सरमा, अब असम की तरह महाराष्ट्र में भी राहुल गांधी का खेल खत्म!