Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महाकुंभ 2025: पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हर घंटे 2 लाख लोग कर रहे स्नान

महाकुंभ 2025: पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हर घंटे 2 लाख लोग कर रहे स्नान

पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। शाही स्नान के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Shahi Snan Mahakumbh
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2025 08:51:41 IST

नई दिल्ली। प्रयागराज में संगम तट पर आयोजित विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ सोमवार को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर पहले प्रमुख स्नान अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया। प्रयागराज में कुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 को पौष पूर्णिमा से शुरू हो गया और 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। कुंभ 12 साल बाद आयोजित किया जाता है लेकिन यह पूर्ण महाकुंभ है जो 144 साल बाद लग रहा है. खगोलीय परिवर्तन से यह संयोग बना है जो इस अवसर को और भी शुभ बना रहा है। माना जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे।

पौष पूर्णिमा तिथि 13 जनवरी को सुबह 5:03 बजे शुरू होगी और 14 जनवरी को दोपहर 3:56 बजे समाप्त होगी। आज हर घंटे 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। इस आयोजन को खास बनाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की जाएगी। उद्यान विभाग ने संगम क्षेत्र यानी पूरे 4000 हेक्टेयर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के जरिए गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने की पूरी तैयारी कर ली है। पहले शाही स्नान का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।

शाही स्नान मुहूर्त (महाकुंभ 2025)

ब्रह्म मुहूर्त: 13 जनवरी, सुबह 05:27 बजे से सुबह 06:21 बजे तक

प्रातः संध्या मुहूर्त – 13 जनवरी, सुबह 05:54 बजे से सुबह 07:15 बजे तक

विजय मुहूर्त – 13 जनवरी, दोपहर 02:15 बजे से 02:37 तक

गोधूलि मुहूर्त – 13 जनवरी, सायं 05:42 बजे तक 06:09

कुंभ में कितने शाही स्नान होते हैं?

2025 प्रयागराज कुंभ मेले में छह शाही स्नान होंगे।

13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा
14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति
29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या
3 फरवरी 2025- वसंत पंचमी
12 फरवरी 2025- माघ पूर्णिमा
26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि

शाही स्नान का महत्व 

मान्यता है कि कुंभ में शाही स्नान करने से व्यक्ति को इस जन्म के साथ-साथ पिछले जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही महाकुंभ में शाही स्नान करना पितृ शांति और मोक्ष के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

शाही स्नान के नियम 

महाकुंभ में शाही स्नान करने के कुछ नियम हैं। गृहस्थ लोगों को नागा साधुओं के बाद ही स्नान करना चाहिए। महाकुंभ में स्नान करते समय 5 डुबकी लगानी चाहिए, तभी स्नान पूरा माना जाएगा। शाही स्नान के दौरान साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पवित्र जल अशुद्ध हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः- इन जातकों को आज मिलेगी सफलता, जाग गया है सोया भाग्य, पैसों की तंगी भी…

क्या शरद पवार, क्या उद्धव ठाकरे… शिरडी पहुंचे शाह ऐसा दहाड़े, हिल उठा पूरा महाराष्ट्र!