Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महाराष्ट्र: फडणवीस सरकार की बड़ी सफलता, 11 नक्सलियों ने सीएम के सामने किया सरेंडर

महाराष्ट्र: फडणवीस सरकार की बड़ी सफलता, 11 नक्सलियों ने सीएम के सामने किया सरेंडर

गढ़चिरौली के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब यह इलाका बहुत बदल चुका है। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली का यह इलाका पहले अपने बदहाली के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर अच्छी सड़कें और पुल हैं।

Devendra Fadnavis
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2025 18:34:37 IST

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री फडणवीस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सीएम फडणवीस गढ़िचिरौली के दौरे पर पहुंचे थे, इस दौरान 11 नक्सलियों ने उनके सामने समर्पण किया है।

सीएम फडणवीस ने क्या कहा

गढ़चिरौली के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब यह इलाका बहुत बदल चुका है। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली का यह इलाका पहले अपने बदहाली के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर अच्छी सड़कें और पुल हैं।

नक्सलियों का दबदबा खत्म

सीएम फडणवीस ने कहा कि पहले गढ़चिरौली में नक्सलियों का दबदबा हुआ करता था। हमने उनके दबदबे को खत्म कर दिया। अब गढ़चिरौली के लोग 75 साल बाद बस सेवा का आनंद ले रहे हैं।

नक्सलियों का गढ़ है गढ़चिरौली

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके को नक्सलियों का गढ़ कहा जाता है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इस इलाके में नक्सली घटना को अंजाम देकर आसानी से छत्तीसगढ़ भाग जाते हैं। हालांकि अभी हाल के वर्षों में इस इलाके में नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुए है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में मंत्री के परिवार की गाड़ी का हार्न बजाने को लेकर बढ़ा बवाल, पथराव और आगजनी