Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महाराष्ट्र: मुंबई जा रही बस में लगी भीषण आग, 25 यात्रियों की जलकर हुई मौत, 7 लोग घायल

महाराष्ट्र: मुंबई जा रही बस में लगी भीषण आग, 25 यात्रियों की जलकर हुई मौत, 7 लोग घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाणा में चलती बस में भीषण आग लगने से 25 यात्रियों की जलकर मौत हो चुकी है। ये भयानक दुर्घटना समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुई है। जानकारी से पता चला है कि इस एसी बस में लगभग 32 यात्री सवार थे। इस बस में अचानक भीषण आग लगने की वजह से लोगों […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 1, 2023 08:16:29 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाणा में चलती बस में भीषण आग लगने से 25 यात्रियों की जलकर मौत हो चुकी है। ये भयानक दुर्घटना समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुई है। जानकारी से पता चला है कि इस एसी बस में लगभग 32 यात्री सवार थे। इस बस में अचानक भीषण आग लगने की वजह से लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस घटना में 25 लोगों के मौत हो गई है, वहीं 7 घायल हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत ही बुलढाणा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यवतमाल से पुणे जा रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी। ये हादसा शनिवार देर रात तकरीबन 2 बजे हुआ है। इस मामले में बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि का कहना है कि बस से 25 शव निकाले गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 32 लोग यात्रा कर रहे थे, जिसमें 7 लोग घायल हैं। वहीं घायल हुए लोगों को अब बुलढाणा सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना

यह हादसा देर रात तकरीबन 2 बजे हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस में सवार यात्री गहरी नींद की आगोश में थे। सभी यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक यह आग टायर फटने की वजह से लगी है। यह हादसा कितना भयानक था ये तो बस की हालत देखकर ही समझा जा सकता है, कि कैसे भीषण आग लगने के बाद अचानक ही पूरी बस पलट गई।

Tags