Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर का बदला गया नाम, कैबिनेट ने लिए कई और निर्णय

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर का बदला गया नाम, कैबिनेट ने लिए कई और निर्णय

नई दिल्लीः लोकसभा के चलते आचार संहिता कभी भी लागू किया जा सकता है। जिसको देखते हुए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक धराधर फैसले ले रही है। इस बार महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है अहमदनगर के नाम को बदले जाने को लेकर। […]

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर का बदला गया नाम, कैबिनेट ने लिए कई और निर्णय
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2024 17:04:35 IST

नई दिल्लीः लोकसभा के चलते आचार संहिता कभी भी लागू किया जा सकता है। जिसको देखते हुए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक धराधर फैसले ले रही है। इस बार महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है अहमदनगर के नाम को बदले जाने को लेकर। महाराष्ट्र कैबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है। अहमदनगर जिला का नाम बदलकर अब अहिल्या नगर करने का फैसला किया गया है। इससे पहले औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था।

रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में 8 रेलवे स्टेशनों के नाम को बदलने पर सहमति दे दी गई है। जो ब्रिटिश ने नाम दिए थे उसे अब बदला जाएगा। साथ ही कैबिनेट ने उत्तान और विरार के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी मंजूरी दे दी है। वहीं काफी दिनों से धरने पर बैठे आशा कार्यकर्ता को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उनसे मासिक वेतन में 5000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

भवन मनाने के लिए भी मंजूरी

वहीं कैबिनेट की बैठक ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवने बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने को भी हरी झंडी दे दी है। इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में राज्य के बजट में पहले ही पेश किया जा चुका है।