Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर भड़के राज ठाकरे, कहा- मराठी आदमी को मूर्ख मत बनाओ

महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर भड़के राज ठाकरे, कहा- मराठी आदमी को मूर्ख मत बनाओ

महाराष्ट्र: मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गुजराती-राजस्थानी वाले बयान पर राज्य की सियासत में घमासान मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां राज्यपाल के बयान की आलोचना करने के साथ ही उनके ऊपर कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी बीच कोश्यारी के बयान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी भड़क गए […]

Raj Thackeray-Bhagat Singh Koshyari
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 15:39:50 IST

महाराष्ट्र:

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गुजराती-राजस्थानी वाले बयान पर राज्य की सियासत में घमासान मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां राज्यपाल के बयान की आलोचना करने के साथ ही उनके ऊपर कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी बीच कोश्यारी के बयान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी भड़क गए हैं। उन्होंने कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि मराठी आदमी को मूर्ख मत बनाओ।

इतिहास पढ़ने की दी सलाह

राज ठाकरे ने राज्यपाल कोश्यारी को इतिहास पढ़ने की भी सलाह दी। उन्होंने साफ तौर से कहा कि अगर राज्यपाल को महाराष्ट्र के इतिहास के बारे में नहीं पता है तो इस पर वो बात ही क्यों करते हैं? वे पहले जाकर राज्य के इतिहास के बारे में पढ़े, फिर बात करें।

उद्धव ठाकरे ने भी साधा निशाना

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जय हिंद जय महाराष्ट्र के नारे से आज की पीसी शुरू कर रहा हूं। अब कब तक उनका मान करेंगे। मैं राज्यपाल पद का बिल्कुल भी अपमान नहीं करना चाहता हूं, लेकिन जो भी उस कुर्सी पर बैठता है उसे भी अपने पद का मान रखना चाहिए। उद्धव ने कहा कि कोश्यारी के पिछले तीन वर्षों के बयान देखिये। सब पता चल जाएगा।

कोल्हापुर की चप्पल नहीं देखी है

उद्धव ठाकरे ने आगे वकहा कि जब मैं राज्य का सीएम था तब कोविड था लेकिन इन्हें (कोश्यारी) धार्मिक स्थल शुरू करने की जल्दबाजी थी। वे महाराष्ट्र में रहकर इस तरह मराठी लोगों का अपमान कर रहें है। लगता है कोल्हापुर का चप्पल उन्होंने नहीं देखा है। कोल्हापूर का चप्पल उन्हें दिखाने की जरूरत भी नहीं है।

ऐसे व्यक्ति के ऊपर हो कार्रवाई

महाराष्ट्र पूर्व सीएम ने कहा कि अब कौन राज्यपाल के बयान को कैसे लेता है, ये मैं नहीं कह सकता हूं। ये बयान ऐसे ही नहीं आया है। राज्यपाल की पदवी पर बैठे व्यक्ति के ऊपर करवाई होनी चाहिए, ये हमारी मांग है।

क्या थी गुजराती-राजस्थानी टिप्पणी?

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र से खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो वहां पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को जो देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है तो वो आर्थिक राजधानी भी नहीं कहलाएगी।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण