Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mahendra Singh Dhoni Birthday, Lucky Jersey Number 7: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जानिए उनका और लकी नंबर 7 का क्या है कनेक्शन?

Mahendra Singh Dhoni Birthday, Lucky Jersey Number 7: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जानिए उनका और लकी नंबर 7 का क्या है कनेक्शन?

Mahendra Singh Dhoni Birthday, Lucky Jersey Number 7: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी बर्थडे स्पेशल में आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्या धोनी के जर्सी पर लिखे नंबर 7 साथ का राज. क्यों मानते हैं धोनी नंबर सात को लकी.

mahendra singh dhoni birthday
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2019 06:34:14 IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी आज अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे. वर्तमान में धोनी वर्ल्ड कप 2019 के चलते इंग्लैंड में हैं और शायद वे वहीं अपना बर्थडे सेलिब्रेट करें. 7 नंबर धोनी को सिर्फ जन्मदिन तारीख नहीं बल्कि जिंदगी के कई हिस्सों से जुड़ा है. धोनी ने साक्षी से शादी में 7वें महीने में की. 7 को धोनी का लकी नंबर भी कहा जाता है इसलिए उनकी क्रिकेट यूनिफॉर्म के पीछे नंबर 7 लिखा है. जानिए क्यों धोनी 7 नंबर को लकी मानते हैं और यह नंबर उनके जीवन की किस-किस चीजों से जुड़ा है.

मैदान पर शतक के बाद धोनी जब हाथ उठाकर फैन्स का अभिवादन करते हैं तो यहीं 7 नंबर प्रिंट टी-शर्ट देश का मान बढ़ाती है. 7 नंबर को लेकर खास बात है कि एक तो धोनी का जन्मदिन की तारीख और दूसरा महीना भी सांतवा. कहा जाता है कि इसी वजह से पहले से ही धोनी सात को अपना लकी नंबर मानते हैं. इसलिए जर्सी के उनकी कारों तक 7 नंबर सबसे ज्यादा नजर आता है. यहां तक महेंद्र सिंह धोनी के दस्ताने पर भी 7 नंबर लिखा होता है और वे अपने लिए खासतौर पर ये दस्ताने बनवाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी अपनी हर नई कार या बाइक खरीदते समय पूरे कोशिश करते हैं कि उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर 7 ही मिले. नंबर 7 ही धोनी और पूरे भारत के लिए उस समय शुभ हुआ जब साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप पर भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की. उस समय महेंद्र सिंह धोनी ही टीम के कप्तान और उन्होंने सूझबूझ और अच्छे फैसलों के दम पर भारत को टी-20 विश्व कप का पहला चैंपियन बना दिया.

MS Dhoni Spitting out Blood: युवराज सिंह के बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने मुंह से फेंका खून, दुनियाभर के क्रिकेट फैंस चिंतित

ICC On Ms Dhoni: आईसीसी ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कहा- एक नाम जिसने बदला भारतीय क्रिकेट टीम का चेहरा, देखें वीडियो

Tags