Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महुआ मोइत्रा फिर फंसी, NCW चीफ पर विवादित बयान से बढ़ा बवाल

महुआ मोइत्रा फिर फंसी, NCW चीफ पर विवादित बयान से बढ़ा बवाल

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ एक टिप्पणी की, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

Mahua Moitra trapped again controversial statement on NCW Chief
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2024 21:56:48 IST

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ एक टिप्पणी की, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रेखा शर्मा हाथरस कांड में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने गई थीं। महुआ ने इस पर कटाक्ष करते हुए एक टिप्पणी की थी, जिसे एनसीडब्ल्यू ने अपमानजनक बताया है।

महिला आयोग का सख्त रुख

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महुआ मोइत्रा की इस टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है और इसे अपमानजनक बताते हुए कहा है कि यह महिलाओं के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है। आयोग ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। आयोग ने तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी मांग की है।

महुआ मोइत्रा की टिप्पणी

रेखा शर्मा जब हाथरस के घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंची थीं, तो उनके पीछे एक शख्स छाता लिए हुए था। इस पर वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि शर्मा जी ने खुद क्यों नहीं पकड़ा छाता? वही इस पोस्ट को शेयर करते हुए महुआ ने लिखा, “वो तो अपने बॉस का पजामा थामने में बहुत बिजी हैं।”

महुआ मोइत्रा की इस विवादित टिप्पणी के बाद एनसीडब्ल्यू ने सख्त रुख अपनाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला अब कानूनी पचड़े में फंस सकता है, क्योंकि महिला आयोग ने एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। आने वाले दिनों में इस मामले में क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

 

ये भी पढ़ें: लुधियाना में निहंगों द्वारा शिवसेना नेता पर किया गया जानलेवा हमला