Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सैफई में डाला वोट, कहा- ‘बड़ी जीत होगी’

मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सैफई में डाला वोट, कहा- ‘बड़ी जीत होगी’

मैनपुरी उपचुनाव: सैफई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सैफई में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा की बड़ी जीत का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि नेता जी को याद करके लोग वोट […]

(Akhilesh Yadav)
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2022 14:22:06 IST

मैनपुरी उपचुनाव:

सैफई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सैफई में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा की बड़ी जीत का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि नेता जी को याद करके लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं।

मैनपुरी नेता जी का क्षेत्र रहा है

अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

पत्नी डिंपल यादव हैं उम्मीदवार

बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस उपचुनाव में सपा ने एक तरफ जहां कन्नौज की पूर्व सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को उम्मीदवार बनाया है, वहीं बीजेपी ने रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव