Inkhabar

भारतीय फौज का मेजर हुआ हनीट्रैप का शिकार 

लखनऊ: हनीट्रैप का यह मामला लखनऊ शहर का है जहां भारतीय थल सेना का एक मेजर इसका शिकार हो गया। ऐसा इल्ज़ाम है कि एक औरत ने मेजर की खुफिया जानकारी सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर कई अधिकारियों को भेजी और इसके साथ मेजर पर देश से ग़द्दारी करने का इल्ज़ाम भी लगाया। मेजर ने क्या […]

Indian Army officer honey trapped
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 17:59:56 IST

लखनऊ: हनीट्रैप का यह मामला लखनऊ शहर का है जहां भारतीय थल सेना का एक मेजर इसका शिकार हो गया। ऐसा इल्ज़ाम है कि एक औरत ने मेजर की खुफिया जानकारी सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर कई अधिकारियों को भेजी और इसके साथ मेजर पर देश से ग़द्दारी करने का इल्ज़ाम भी लगाया।

मेजर ने क्या कानूनी कार्रवाई की इस मामले को लेकर?

इस घटना के बाद मेजर ने इस घटना की शिकायत पुलिस और सेना के उच्च अधिकारियों को कर दी ताकि वो इस परेशानी से बच सके। इस मामले पर जांच के आदेश जारी किए जा चुके हैं। ऐसी ख़बरें हैं कि भारतीय सेना का यह मेजर तेलंगाना का निवासी है और फिलहाल बतौर मेजर सेना में तैनात हैं। नौकरी के साथ-साथ यह मेजर NEET PG परीक्षा की तैयारी भी कर रहा है। जांच में यह बातें निकल कर सामने आ रही हैं कि बीते कुछ महीनों से वह सोशल नेटवर्किंग साईट्स के ज़रिये साक्षी नाम की महिला के करीब आए। इस औरत ने खुद को पंजागट्टा (तेलंगाना) की रहने वाली बाताया। इन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया और एसी बीच महिला ने दावा कर दिया कि उसकी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में बड़े अधिकारियों से पहचान है। उसने मेजर को भरोसा दिलाया कि वह अपने संपर्क और प्रभाव की बदौलत मेजर की परीक्षा में मदद कर सकती है।

मेजर का महिला के दावों से इंकार!

मेजर ने महिला के इन तमाम दावों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। मामले में एक अजीब सी संदेह का माहौल बनते ही मेजर ने इस औरत से बात करना बंद कर दिया। इस औरत ने मेजर से शादी करने के लिए दबाव भी बनाया जिससे की उनकी दोस्ती प्यार में बदल सके। बहरहाल मेजर शादीशुदा है और इस मामले से उसकी शादीशुदा ज़िंदगी की दुहाई देते हुए महिला को शादी से इंकार कर दिया।

कैसी जानकारियां मेजर ने महिला से साझा की हैं?

मेजर ने दोस्ती के दौरान काफी व्यक्तिगत और नौकरी से जुड़ी जाकारियां उस महिला से साझा की हैं। उसने कुछ ही समय बाद पैसों की मांग भी शुरु कर दी थी। फिलहाल पुलिस और सेना दोनों ही इस मामले में तफ़्तीश कर रहे हैं।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव