Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Maldives: आज भारत-मालदीव के बीच दूसरे कोर ग्रुप की बैठक, भारतीय सैनिकों की वापसी पर होगी चर्चा

Maldives: आज भारत-मालदीव के बीच दूसरे कोर ग्रुप की बैठक, भारतीय सैनिकों की वापसी पर होगी चर्चा

नई दिल्लीः मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर भारत और मालदीव के बीच दूसरी कोर ग्रुप की बैठक आज दिल्ली में होगी। कोर ग्रुप की पहली बैठक 14 जनवरी को मालदीव की राजधानी माले में हुई थी. माले में हुई बैठक में, भारत और मालदीव भारतीय सैनिकों की वापसी में तेजी लाने […]

Maldives
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2024 11:20:10 IST

नई दिल्लीः मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर भारत और मालदीव के बीच दूसरी कोर ग्रुप की बैठक आज दिल्ली में होगी। कोर ग्रुप की पहली बैठक 14 जनवरी को मालदीव की राजधानी माले में हुई थी. माले में हुई बैठक में, भारत और मालदीव भारतीय सैनिकों की वापसी में तेजी लाने पर सहमत हुए। मालदीव के विदेश मंत्रालय में कोर ग्रुप की पहली बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा हुई।

एविएशन प्लेटफॉर्म को चालू रखने पर हो सकती है बात

कोर ग्रुप की पहली बैठक में आपसी हितों और विकास सहयोग के सवालों पर विस्तार से चर्चा हुई थी. दोनों देश मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी में तेजी लाने पर भी सहमत हुए। इसके अलावा, दोनों पक्ष उचित समय पर एक उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए। भारत और मालदीव इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या मालदीव में भारतीय हवाई अड्डों को सेना की वापसी के बाद भी चालू रहना चाहिए ताकि मालदीव के नागरिकों को मानवीय और चिकित्सा सहायता मिलती रहे।

मुइज्जू ने की थी वापसी की घोषणा

मालदीव में भारत के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। सत्ता में आने के तुरंत बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी की घोषणा कर दी थी। मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है. इसी वजह से राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू की पहली विदेश यात्रा चीन की थी, जबकि मालदीव के राष्ट्रपति आमतौर पर सबसे पहले भारत दौरे पर आते हैं. मुइज्जू की पार्टी मालदीव में भारत विरोधी अभियान भी चला रही है.

यह भी पढ़ें- http://Gyanvapi Case: जुमे की नमाज के चलते काशी में पुलिस अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर कड़ा पहरा