Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस की कमान, कहा- मेहनत से मजबूत करूंगा पार्टी

Congress: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस की कमान, कहा- मेहनत से मजबूत करूंगा पार्टी

Congress: नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। खड़गे ने पदभार संभालने के बाद कहा कि […]

Mallikarjun Kharge
inkhbar News
  • Last Updated: October 26, 2022 12:33:54 IST

Congress:

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। खड़गे ने पदभार संभालने के बाद कहा कि वह मेहनत से कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

मोदी सरकार पर बरसे

खड़गे ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का सपना है कि यह देश विपक्ष मुक्त हो। वो लोग न्यू इंडिया की बहुत बात करते हैं लेकिन ये कैसा न्यू इंडिया है जिसमें युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जहां किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है।

ये कैसा न्यू इंडिया?

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज देश में अत्याचारियों का सम्मान हो रहा है। ये कैसा न्यू इंडिया है जहां जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लेकिन सरकार आंखे बंदकर रखे हुए हैं। इस न्यू इंडिया को बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं क्योंकि कांग्रेस के रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता।

थरूर को दी मात

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया। चुनाव में खड़गे को 7,897 वोट और थरूर को 1,072 वोट मिले थे। 137 साल के कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुआ था। इसके साथ ही कांग्रेस को 24 साल के बाद खड़गे के रूप में गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है। इसके पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव