Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Malti chauhan: जानी मानी यूट्यूबर मालती चौहान मौत केस में नई लड़की ने मारी एंट्री, जानें कौन है वो ?

Malti chauhan: जानी मानी यूट्यूबर मालती चौहान मौत केस में नई लड़की ने मारी एंट्री, जानें कौन है वो ?

नई दिल्लीः संत कबीरनगर की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान मौत केस में एक नया अपडेट सामने आया है। संदिग्ध परिस्थिती में मौत के बाद मालती चौहान के पिता ने महुली थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें मालती चौहान के पिता ने विष्णु राज चौहान, अर्जुन और राधिका नाम की लड़की पर गंभीर आरोप […]

Malti chauhan: जानी मानी यूट्यूबर मालती चौहान मौत केस में नई लड़की ने मारी एंट्री, जानें कौन है वो ?
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2023 18:42:19 IST

नई दिल्लीः संत कबीरनगर की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान मौत केस में एक नया अपडेट सामने आया है। संदिग्ध परिस्थिती में मौत के बाद मालती चौहान के पिता ने महुली थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें मालती चौहान के पिता ने विष्णु राज चौहान, अर्जुन और राधिका नाम की लड़की पर गंभीर आरोप लगाया है। चौहान के पिता का कहना है कि विष्णु राज चौहान और राधिका ने मिलकर उनकी बेटी को परेशान किया था। जानकारी दे दें कि विष्णु राज चौहान मालती का पति है, जबकि अर्जुन का मालती चौहान से कथित तौर पर अफेयर चल रहा था।

पति- पत्नी के बीच क्या था विवाद ?

जानकारी दे दें कि विष्णु राज और उनकी पत्नी मालती चौहान उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के रहने वाले है। ये दोनों पति पत्नी यूट्यूब और टिकटॉक पर अपनी डांस की शॉर्टस वीडियो बनाकर अपलोड किया करते थे। जिसके कुछ दिन बाद इनकी वीडियो वायरल होने लगा, और यूट्यूब चैनल पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राईबर्स हो गए थे। बता दें कि विष्णु राज ने मालती चौहान से 2001 में शादी किया था। वहीं मालती और विष्णु के बीच कुछ दिनों से सबकुछ सही नहीं चल रहा था। दोनों पति पत्नी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कई वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड किए है।

दोनों एक दूसरे पर करते थे शक

जानकारी दे दें कि विष्णु राज और उनकी पत्नी मालती के बीच में विवाद की बड़ी अर्जुन नाम के एक व्यक्ति होने की बात कही जा रही है। जिसको लेकर तीन माह से दोनों में विवाद चल रहा था। दोनों पति – पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगा रहे थे। वहीं दोनों ने इस विवाद का वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर डाले थे। मालती चौहान ने एक दिन पहले अपने चैनल पर ससुराल जाने का एक वीडियो भी अपलोड किया था। मालती एक दिन पहले अपने ससुराल काली जगदीशपुर पहुंची थी और फिर मालती चौहान की संदिग्ध अवस्था में मौत ने सनसनी फैला दी थी।