Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ममता बनर्जी ने सिर्फ गुंडे पैदा किए! राज्यपाल ने बंगाल CM को कोलकाता रेप केस पर धो डाला

ममता बनर्जी ने सिर्फ गुंडे पैदा किए! राज्यपाल ने बंगाल CM को कोलकाता रेप केस पर धो डाला

नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले में पूरे देश में उबाल है। कई राज्यों में डॉक्टर्स इस घटना को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चौतरफा घिरी हुई हैं। इसी बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 19, 2024 10:51:23 IST

नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले में पूरे देश में उबाल है। कई राज्यों में डॉक्टर्स इस घटना को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चौतरफा घिरी हुई हैं। इसी बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ममता बनर्जी ने गुंडे पैदा किए

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आनंद बोस ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। पश्चिम बंगाल ने अपनी महिलाओं को निराश किया है। यहां के समाज ने नहीं बल्कि मौजूदा ममता सरकार ने महिलाओं को निराश किया है। बंगाल को उसके पुराने गौरव पर वापस लाया जाना जरूरी है, जहां महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान मिला हुआ था। यहां की महिलाएं अब गुंडों से डरती हैं जो कि ममता सरकार ने पैदा किया है। सीएम इस मुद्दे के प्रति असंवेदनशील है।

जरूर मिलेगा न्याय

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और मृत्यु की घटना में मृत डॉक्टर के परिजन के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं मां की भावनाओं का सम्मान करता हूं। कानून अपना काम करेगा। बता दें कि लेडी ट्रेनी डॉक्टर के माता पिता ने ममता बनर्जी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम मामले में लीपापोती कर रही हैं। जो लोग न्याय के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उन्हें डिटेन किया जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर कोलकाता रेप केस मामले में मुख्यमंत्री पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया।

Also Read…

आखिर क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन? जानिए इसके पीछे की कुछ पौराणिक मान्यताएं

भारत के अलावा इन देशों में भी धूम-धाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन, जानकर रह जाएंगे दंग!