• देश-प्रदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • दुनिया
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
All Rights ReservedView Non-AMP Version
Inkhabar
  • देश-प्रदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • दुनिया
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • रिमोट कंट्रोल PM रहे मनमोहन सिंह, इन फाइलों ने खोला राज!

रिमोट कंट्रोल PM रहे मनमोहन सिंह, इन फाइलों ने खोला राज!

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनमोहन सिंह की चुप्पी को लेकर अक्सर सवाल उठते थे। विपक्ष आरोप लगाता था कि मनमोहन सिंह का रिमोट कंट्रोल सोनिया के हाथ में है और वह उनके इशारों पर काम करते हैं। मनमोहन सिर्फ नाम के पीएम हैं, सरकार सोनिया चलाती हैं।

Former PM Manmohan Singh

  • Published By: Neha Singh
  • December 27, 2024 8:44 am Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। वे 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 33 साल तक राज्यसभा सदस्य रहे और इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से विदाई ली। उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनकी चुप्पी को लेकर अक्सर सवाल उठते थे। विपक्ष आरोप लगाता था कि मनमोहन सिंह का रिमोट कंट्रोल सोनिया के हाथ में है और वह उनके इशारों पर काम करते हैं। मनमोहन सिर्फ नाम के पीएम हैं, सरकार सोनिया चलाती हैं।

2012 में जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने संसद के बाहर ‘हजारों जवाब से अच्छी मेरी खामोशी है, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी’ शेर सुनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। 2017 के समय एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया था कि केंद्र सरकार 700 से ज्यादा फाइलें सार्वजनिक करने पर विचार कर रही है, जो साबित करेंगी कि मनमोहन सिंह कठपुतली पीएम हैं।

संबंधित खबरें
  • ‘धमकियों से नहीं डरता भारत…’, बिलावल भुट्टों की गीदड़भभकी पर मोदी सरकार का पलटवार, Pak को दिखा दी औकात

  • कहीं ट्रंप को पता चल गया तो…ऐसा क्या हुआ कि BJP पर फायर हुए अखिलेश यादव, लगाया ये गंभीर आरोप

  • ‘यह NRC है? आखिर इरादा क्या है…’, चुनाव आयोग की किस बात पर भड़क उठीं ममता बनर्जी?

  • Car On Railway Track: वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती…महिला ने ट्रैक पर दौड़ाई कार रेलवे के फूले हाथ पैर, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

  • चीन-पाक पर दहशत के बादल, भारत ने बना लिया वो खतरनाक हथियार! दुश्मन पर करेगा साउंड स्पीड से 21 गुना रफ्तार से वार

  • पोता बन गया हैवान…कैंसर पीड़ित दादी को कूड़े के ढेर में फेंका, पुलिस ने फिर आरोपी को सिखाया अच्छा सबक

सोनिया पूरा दखल देती थीं

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ये फाइलें सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की हैं। दावा किया गया कि इन फाइलों में सबूत हैं कि यूपीए के 10 साल के शासन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किस तरह पर्दे के पीछे से पूरी सरकार को नियंत्रित कर रही थीं। यूपीए के शासन के दौरान एनएसी कोयला, ऊर्जा, विनिवेश, रियल एस्टेट, प्रशासन, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र जैसे सरकारी नीतिगत मामलों में हस्तक्षेप करती थी। इसका सीधा मतलब है कि एनएसी के जरिए सोनिया गांधी बिना किसी जवाबदेही के सत्ता को नियंत्रित कर रही थीं.

मंत्रियों से सीधे रिपोर्ट मांगती थीं सोनिया

इन फाइलों का हवाला देते हुए अखबार ने दावा किया है कि एनएसी केंद्र सरकार के किसी भी अधिकारी को मोती लाल नेहरू प्लेस स्थित अपने दफ्तर में पेश होने के लिए कहती थी। वह मंत्रियों को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगती थी। फाइलों का हवाला देते हुए अखबार ने दावा किया है कि मनमोहन सिंह के पास इस समिति के आदेशों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 21 फरवरी 2014 को सरकार को लिखे पत्र में कहा गया है कि पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित सिफारिश एनएसी चेयरमैन ने सरकार को भेज दी है। इसके अलावा अखबार ने कुछ फाइलों का भी जिक्र किया है, जिनसे पता चलता है कि किस तरह सोनिया का सरकार के कामकाज में पूरा हस्तक्षेप था।

गुलाम नबी आजाद ने बताया राज

2022 में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी तो उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पन्नों पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के नेतृत्व में यूपीए सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी और वही रिमोट अब पार्टी में भी आ गया है।

ये भी पढ़ेंः- भरी मीटिंग में भयंकर नाराज़ हो गए मनमोहन सिंह, इज़्ज़त की बात आई तो सोनिया…

मनमोहन सिंह के निधन पर देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, शुक्रवार को…

Neha Singh

निर्भीक और बेबाक हूं। शब्दों से खेलना अच्छा लगता है। देश दुनिया की व्यवस्थाएं चाहे वो अच्छी हो या बुरी जनता तक बिना किसी परत के पहुंचाना चाहती हूं, इसलिए पत्रकार भी हूं। राजनीति में रुचि है, साथ ही कभी कभी इतिहास के पन्ने भी खोल कर देखती रहती हूं।

Next BMW छोड़कर मारुति 800 में चलते थे PM, मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रहे योगी के मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा »
Previous « सफेद सूट और ऊंची हील वाली लड़की को देखते ही दिल दे बैठे थे PM, इश्क़ में कर दी थी हद पार
Share
Published by
Neha Singh
Tags: Manmohan Singh
6 months ago

    Related Post

  • ‘धमकियों से नहीं डरता भारत…’, बिलावल भुट्टों की गीदड़भभकी पर मोदी सरकार का पलटवार, Pak को दिखा दी औकात
  • कहीं ट्रंप को पता चल गया तो…ऐसा क्या हुआ कि BJP पर फायर हुए अखिलेश यादव, लगाया ये गंभीर आरोप
  • ‘यह NRC है? आखिर इरादा क्या है…’, चुनाव आयोग की किस बात पर भड़क उठीं ममता बनर्जी?

Recent Posts

  • खेल

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, इस ‘जबड़ातोड़’ गेंदबाज की हुई एंट्री, भारत की बढ़ी टेंशन!

England Squad for 2nd Test vs India: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के…

4 days ago
  • देश-प्रदेश

‘धमकियों से नहीं डरता भारत…’, बिलावल भुट्टों की गीदड़भभकी पर मोदी सरकार का पलटवार, Pak को दिखा दी औकात

Indus Water Treaty: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के…

4 days ago
  • दुनिया

युद्ध विराम करवा कर Trump ने कर दी बड़ी गलती, अब अमेरिका पर मंडरा रहा बड़ा खतरा…Khamenei कभी भी ले सकते हैं अपना बदला!

Iranian agents in America : स्लीपर सेल वे लोग होते हैं जो आम नागरिक जैसे…

4 days ago
  • देश-प्रदेश

कहीं ट्रंप को पता चल गया तो…ऐसा क्या हुआ कि BJP पर फायर हुए अखिलेश यादव, लगाया ये गंभीर आरोप

Akhilesh yadav: प्रदेश के इटावा में कथावाचक पर हमले का मामला इन दिनों सुर्खियों में…

4 days ago
  • देश-प्रदेश

‘यह NRC है? आखिर इरादा क्या है…’, चुनाव आयोग की किस बात पर भड़क उठीं ममता बनर्जी?

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से बेहद नाराज…

4 days ago
  • उत्तर प्रदेश

कथावाचक कांड के बाद इटावा में मचा जातीय बवाल! अहीर रेजिमेंट के लोग दांदरपुर गांव पर चढ़े, खूब चले पत्थर फिर पुलिस ने भी…

Etawah katha vachak clash:यूपी के इटावा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यादव कथावाचकों से…

4 days ago
  • हमारे बारे में
  • Contact Us
  • प्राइवेसी पालिसी
  • ITV RIO
  • DOGD
  • Follow Us
All Rights ReservedView Non-AMP Version
  • L