नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार-26 दिसंबर की देर रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में पूर्व पीएम सिंह ने अपनी आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।
सबसे पढ़े लिखे पीएम थे
बता दें कि मनमोहन सिंह देश के सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्रियों में से एक थे। आइए जानते हैं कि मनमोहन सिंह के अकादमिक और राजनीतिक सफर के बारे में…
-1957 से 1965- चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में अध्यापक बनते हैं।
-1969 से 1971- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर रहे।
-1976- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर बनते हैं।
-1982 से 1985- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहते हैं।
-1985 से 1987- योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला।
-1990 से 1991- प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभाई।
-1991- नरसिंहराव सरकार में वित्त मंत्री बनते हैं।
-1991- पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचते हैं।
-1996- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफेसर बनते हैं।
-1999- दक्षिण दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं, हार मिलती है।
-2001- तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बनते हैं और सदन में कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता बनाए गए।
-2004 से 2014- भारत के प्रधानमंत्री रहते हैं।
-2019-2024 छठी बार राज्यसभा के सदस्य रहते हैं।
यह भी पढ़ें-
मनमोहन सिंह का निधन: कर्नाटक में कांग्रेस की रैली रद्द, दिल्ली लौट रहे खड़गे-राहुल