Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • घर पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

घर पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर पहुंच गया है। भारत सरकार ने 27 दिसंबर, 2024 को होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Manmohan Singh Passed away
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 07:32:10 IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व पीएम के निधन को लेकर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें कहा गया, “बहुत दुख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घर पहुंचा पार्थिव शरीर 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर पहुंच गया है। भारत सरकार ने 27 दिसंबर, 2024 को होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताया है।

राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार 

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शनिवार (28 दिसंबर ) को होने की उम्मीद है। मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब में हुआ था। वे 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 2004 के लोकसभा चुनावों में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए के खिलाफ कांग्रेस की जीत के बाद उन्होंने पहली बार 2004 में पीएम के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद 2014 में उनकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी ने ली। 33 साल तक सेवा देने के बाद वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए।

Also Read- पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी टीम इंडिया, आज…

BMW छोड़कर मारुति 800 में चलते थे PM, मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रहे योगी के…