Inkhabar

Manoj Tiwari on India News Manch 2023: मंच पर मनोज तिवारी ने विपक्ष की ली चुटकी

नई दिल्ली: 13 दिसंबर, 2023 से इंडिया न्यूज के 3 दिवसीय राजनीतिक मंच की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में इसे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर इंडिया न्यूज के मंच पर देश की कई दिग्गज हस्तियां आने वाली हैं। इस बीच इंडिया न्यूज मंच पर बीजेपी के लोकसभा संसद […]

Manoj Tiwari on India News Manch 2023: मंच पर मनोज तिवारी ने विपक्ष की ली चुटकी
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2023 16:47:16 IST

नई दिल्ली: 13 दिसंबर, 2023 से इंडिया न्यूज के 3 दिवसीय राजनीतिक मंच की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में इसे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर इंडिया न्यूज के मंच पर देश की कई दिग्गज हस्तियां आने वाली हैं। इस बीच इंडिया न्यूज मंच पर बीजेपी के लोकसभा संसद और एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari on India News Manch 2023) ने अपने सुर बिखेरे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

नीतीश कुमार को इलाज की जरूरत

मनोज तिवारी ने इंडिया न्यूज के मंच पर बीजेपी की जीत पर गाना गाया। इसी के साथ उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए एक शायरी भी बोली। बिहार में हाल ही में हुई जातीय जनगणना पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि केवल जाति का सर्वे करने से नहीं होगा। इसके लिए काम भी करना होगा। बीजेपी सांसद ने नीतीश कुमार को बीमार बताया और कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। आगे मनोज तिवारी ने कहा कि न नीतीश के बोल ठीक है, न काम और न ही विचार।

पीएम मोदी के लिए कही यह बात

भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari on India News Manch 2023) ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि मैं उनकी बातों को ध्यान से सुनता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबका भला सोच रहे हैं। अगर वह कोई बात बोल रहे हैं, तो वह ऐसे ही नहीं बोल रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी उसमें लोगों का भला सोचकर ही बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kiren Rijiju on India News Manch 2023: मंच पर किरन रिजजू ने खोले कई राज, आर्टिकल-370 पर की बात