Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Manoj tiwari: राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, कांग्रेसी नेता आग-बबूला

Manoj tiwari: राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, कांग्रेसी नेता आग-बबूला

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि अब नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान को लेकर दोनों तरफ से वार – पलटवार शुरु हो चुका है। दरअसल मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है […]

Manoj tiwari: राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, कांग्रेसी नेता आग-बबूला
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2023 20:05:45 IST

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि अब नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान को लेकर दोनों तरफ से वार – पलटवार शुरु हो चुका है। दरअसल मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेता भड़क गए है। कुछ ने उनको भला बुरा तक कह डाला है।

क्या है वीडियो विवाद

दरअसल मनोज तिावारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राहुल गांधी को छिछोरा कहते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका मतलब होता है निम्न। दरअसल मनोज तिवारी से सवाल किया गया था कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि जिस सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी का वादा किया था। अब वो बेरोजगारी की बात नहीं सुनाना चाहती है। इसके जवाब में मनोज तिवारी ने कहा था कि उनको गिनती नहीं आती। उनको सिर्फ राष्ट्रपति का मजाक उड़ाने वालों का वीडियो बनाने आता है।

कांग्रेसी हुए आग बबूला

मनोज तिवारी की टिप्पणी से आहत कांग्रेस के कई नेता भी बदले में मनोज तिवारी को खूब भला-बूरा कहा। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि यह हैं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली से 2 बार के सांसद, जिसकी केंद्र में 10 सालों से सरकार है। राहुल गांधी के द्वारा किए गए बेरोजगारी के सवाल पर जवाब नहीं दिए और इतने बौखला गए कि अपमामजनक शब्द का इस्तेमाल किया। वहीं सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मनोज तिवारी सड़कछाप नेता हैं।