Inkhabar

CM Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ सामूहिक उपवास आज

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। आप के आह्वान पर आज यानी रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास किया जाएगा। इसकी शुरुआत जंतर मंतर तथा पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से होगी। इसमें आम आदमी पार्टी के विधायक, […]

(Delhi CM Arvind Kejriwal)
inkhbar News
  • Last Updated: April 7, 2024 07:22:33 IST

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। आप के आह्वान पर आज यानी रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास किया जाएगा। इसकी शुरुआत जंतर मंतर तथा पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से होगी। इसमें आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद तथा पदाधिकारी शामिल होंगे।

इसी तरह उत्तर प्रदेश, हिमाचल, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश सहित देश के 25 राज्यों की राजधानी, जिला व ब्लॉक मुख्यालय, गांव और कस्बों में लोग उपवास कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। साथ ही विदेश में यूएस के न्यूयार्क, लॉस एंजिल्स, वाशिंगटन डीसी, बोस्टन, कनाडा में टोरंटो, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, यूके में लंदन सहित अन्य जगहों पर उपवास होगा।

बीजेपी पर लगाया आरोप

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि षड्यंत्र और एजेंसियों का दुरुपयोग कर केजरीवाल को अरेस्ट किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हर दिन बीतने के साथ अब केंद्र सरकार के साजिश का पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि साफ दिख रहा है कि लोगों के फर्जी बयानों के आधार पर सीएम को गिरफ्तार कर जेल में डाला है। ऐसे लोगों के साथ बीजेपी-एनडीए का चंदा और टिकट का रिश्ता बन गया है।

अपने भ्रष्टाचारियों को बचा रहे मोदी

उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई पीएम मोदी की रैली का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मोदी बोल रहे थे कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहता है तथा वो भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं, लेकिन पूरा देश देख रहा है कि उन्होंने अशोक चौव्हाण, अजीत पवार, छगन भुजबल पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, अब वो उन लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोगों में आक्रोश है और ये अब एक जनआंदोलन बनेगा।