Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 वर्कर्स की मौत, कई लोग मलबे में दबे

पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 वर्कर्स की मौत, कई लोग मलबे में दबे

बता दें कि यह दुर्घटना सिंघेवाला गांव में रात करीब 1:30 बजे घटी। वहां कार्यरत एक मजदूर अरुण ने बताया कि हम लोग नाइट शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और कई लोग मलबे में दब गए। धमाका इतना भयानक था कि फैक्ट्री की बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2025 10:42:38 IST

मुक्तसर/चंडीगढ़: पंजाब के मुक्तसर जिले में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। घायलों को बठिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में कुल 40 कर्मचारी कार्यरत थे।

रात डेढ़ बजे हुआ ये हादसा

बता दें कि यह दुर्घटना सिंघेवाला गांव में रात करीब 1:30 बजे घटी। वहां कार्यरत एक मजदूर अरुण ने बताया कि हम लोग नाइट शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और कई लोग मलबे में दब गए। धमाका इतना भयानक था कि फैक्ट्री की बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

पुलिस ने दी ये जानकारी

लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने जानकारी दी कि अब तक मलबे से चार शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री वैध थी और उसके पास लाइसेंस भी मौजूद था। यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके से दूर खेतों के बीच स्थित थी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान के PM शहबाज ने फिर जताई भारत से बात करने की इच्छा, कहा- शांति के लिए बैठकर चर्चा करना जरूरी