Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MCD चुनाव 2022: दिल्ली में सभी 250 वार्डो के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतारें

MCD चुनाव 2022: दिल्ली में सभी 250 वार्डो के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतारें

MCD चुनाव 2022: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। दिल्ली के करीब डेढ़ करोड़ वोटर 250 वार्डो पर 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इस चुनावी जंग में मुख्य रूप से बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी दावेदारी […]

(दिल्ली MCD चुनाव)
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2022 08:46:07 IST

MCD चुनाव 2022:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। दिल्ली के करीब डेढ़ करोड़ वोटर 250 वार्डो पर 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इस चुनावी जंग में मुख्य रूप से बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी दावेदारी ठोक रही है।

2017 का चुनाव परिणाम

साल 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। उस दौरान एमसीडी तीन भागों में बंटी हुई थी, जिसमें बीजेपी ने 181, आप ने 48 और कांग्रेस ने 27 वार्डो पर जीत दर्ज की थी। बता दें कि साल 2007 से एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा है।

एमसीडी एकीकृत की गई

गौरतलब है कि साल 2012 में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान एमसीडी को तीन भागों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी नगर निगमों में बांट दिया गया था। हालांकि इस बार फिर से दिल्ली में परिसीमन कर नगर नगमों को एकीकृत कर दिया गया है। जब नगर निगम तीन भागों में बंटा था, तब कुल सीटों की संख्या 272 हुआ करती थी, लेकिन अब इसे घटाकर 250 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव