Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MCD Election: हंसराज हंस नहीं बचा पाये साख, उनके क्षेत्र में भाजपा बुरी तरह हारी

MCD Election: हंसराज हंस नहीं बचा पाये साख, उनके क्षेत्र में भाजपा बुरी तरह हारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले पंजाबी गायक हंस राज हंस के क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हारी। इससे पहले विधानसभा चुनावों की कुल 10 सीटों में से आप ने 9 सीटों में जीत दर्ज करके पटखनी दी थी, वहीं अब नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को परास्त […]

हंस राज हंस के क्षेत्र में भाजपा नतमस्तक
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2022 15:02:22 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले पंजाबी गायक हंस राज हंस के क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हारी। इससे पहले विधानसभा चुनावों की कुल 10 सीटों में से आप ने 9 सीटों में जीत दर्ज करके पटखनी दी थी, वहीं अब नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को परास्त करती हुई नज़र आ रही है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में क्या रहा परिणाम

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कुल 43 नगर निगम सीटें हैं, आम आदमी पार्टी इन 43 सीटों में से 26सीटों पर जीत हासिल की, वहीं भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर ही सफल हुई है। हंस राज हंस के लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा हाल बेहाल रहा इस दौरान दिल्ली में फिर से केजरीवाल का जादू गया है, लेकिन जिस बेहतर परिणाम का इंतजार आम आदमी पार्टी कर रही थी शायद उस तरह के परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं।

कांग्रेस यहां भी रही फेल

लगभग सभी वार्डों मे कांग्रेस के हाथ हताशा लगी है, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भी कांग्रेस मात्र एक सीट जीतने में ही कामयाब हो पाई है तथा एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है भाजपा की 13 सीटों को हटाकर बाकी सभी सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं।