Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MCD चुनाव: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी नहीं डाल पाए वोट, मतदाता सूची से नाम गायब

MCD चुनाव: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी नहीं डाल पाए वोट, मतदाता सूची से नाम गायब

MCD चुनाव: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। दिल्ली के करीब डेढ़ करोड़ वोटर 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। सुबह 8 बजे मतदान शुरु होने के बाद से पोलिंग बूथों के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं। वोट नहीं डाल पाए कांग्रेस […]

(अनिल चौधरी-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2022 13:32:57 IST

MCD चुनाव:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। दिल्ली के करीब डेढ़ करोड़ वोटर 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। सुबह 8 बजे मतदान शुरु होने के बाद से पोलिंग बूथों के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं।

वोट नहीं डाल पाए कांग्रेस अध्यक्ष

इस बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने नगम चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनका नाम मतदाता सूची से गायब है, जिसकी वजह से वह वोट नहीं डाल पाए।

अनिल चौधरी ने लगाया यह आरोप

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा है कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव