Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MCD Elections: गौतम गंभीर के क्षेत्र में ऐसा रहा भाजपा का परफॉर्मेंंस

MCD Elections: गौतम गंभीर के क्षेत्र में ऐसा रहा भाजपा का परफॉर्मेंंस

नई दिल्ली। समस्त दिल्ली में चल रहे एमसीडी चुनावों के चलते, भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में भाजपा का परफॉर्मेंस बेहतर रहा। हम आपको बता दें कि, भाजपा ने विधानसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस एमसीडी चुनाव में भाजपा ने […]

गौतम गंभीर के क्षेत्र में भाजपा ने बचाई इज्जत
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2022 14:51:14 IST

नई दिल्ली। समस्त दिल्ली में चल रहे एमसीडी चुनावों के चलते, भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में भाजपा का परफॉर्मेंस बेहतर रहा। हम आपको बता दें कि, भाजपा ने विधानसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस एमसीडी चुनाव में भाजपा ने गौतम गंभीर के इस क्षेत्र में सफलता हासिल की है.

क्या परिणाम रहा पूर्वी दिल्ली का?

दिल्ली नगर निगम में 15 वर्षों से सत्ता संभाल रही भाजपा ने पूर्वी दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम आपको बता दें कि, गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम की 36 सीटें हैं। जिसमे भाजपा ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा के 15 वर्ष के विजयी रथ पर लगाम लगाते हुए 11 सीटो पर जीत दर्ज की है.

क्या रहा कांग्रेस का हाल?

भारतीय राजनीति के हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस का प्रदर्शन दिल्ली नगर निगम चुनावों में बद से बदतर रहा, जहां पूर्वी दिल्ली की 36 सीटों में कांग्रस मात्र 3 सीटें जीतेने में ही सफल रही।