Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MCD परिणाम: मनोज तिवारी के लोकसभा क्षेत्र में BJP ने बचाई लाज, 21 सीटों पर दर्ज की जीत

MCD परिणाम: मनोज तिवारी के लोकसभा क्षेत्र में BJP ने बचाई लाज, 21 सीटों पर दर्ज की जीत

MCD परिणाम: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। नतीजों में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ एमसीडी की सत्ता में काबिज होने जा रही है। वहीं 15 सालों तक एमसीडी कंट्रोल करने वाली बीजेपी दूसरे नंबर पर खिसक गई है। […]

(मनोज तिवारी-मनीष सिसोदिया)
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2022 13:16:18 IST

MCD परिणाम:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। नतीजों में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ एमसीडी की सत्ता में काबिज होने जा रही है। वहीं 15 सालों तक एमसीडी कंट्रोल करने वाली बीजेपी दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

मनोज तिवारी की सीट पर BJP जीती

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी के क्षेत्र में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र में एमसीडी की 41 सीटें हैं, जिसमें 21 पर बीजेपी, 15 पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस 3 पर वहीं अन्य ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव में मिली थी भारी जीत

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने इस सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को तीन लाख से अधिक मतों से हराया था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव