Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले पटना में बैठक, पप्पू यादव इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले पटना में बैठक, पप्पू यादव इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना। लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। पहले चरण के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। लेकिन बिहार में अब तक महागठबंधन के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं हो पाया है। इसका एक बड़ा कारण नए राजनीतिक समीकरणों को भी माना जा रहा है। आरजेडी आलाकमान अपने कुनबे को बढ़ाने […]

Meeting in Patna before seat sharing in Grand Alliance, Pappu Yadav can contest elections from this seat.
inkhbar News
  • Last Updated: March 20, 2024 09:05:06 IST

पटना। लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। पहले चरण के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। लेकिन बिहार में अब तक महागठबंधन के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं हो पाया है। इसका एक बड़ा कारण नए राजनीतिक समीकरणों को भी माना जा रहा है। आरजेडी आलाकमान अपने कुनबे को बढ़ाने तथा सीटों पर सामंजस्य के लिए लगातार बैठकें कर रहा है। बता दें कि मंगलवार शाम जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। यहां पप्पू यादव ने लालू और तेजस्वी से मुलाकात की।

पप्पू यादव यहां से लड़ेंगे चुनाव

जानकारी के अनुसार, लालू यादव, तेजस्वी तथा पप्पू यादव के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति पर बात हुई। पप्पू यादव पूर्णिया सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं। आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी तथा कुछ अन्य छोटे दल लोकसभा चुनाव में एनडीए से मुकाबला करने के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं।

महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

बता दें कि बिहार में महागठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीटों को लेकर मंथन चल रहा है तथा आम सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच, बिहार में राजनीतिक समीकरण भी बदलने की संभावनाएं बढ़ी हैं। LJP प्रमुख पशुपति कुमार पारस को एनडीए में एक भी सीट नहीं मिली है। मंगलवार को पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक पारस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।