Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Milkha Singh Death: पत्नी की मृत्यु के 5 दिन बाद मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनकी लव स्टोरी

Milkha Singh Death: पत्नी की मृत्यु के 5 दिन बाद मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनकी लव स्टोरी

Milkha Singh Death:  फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी पत्नी पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन हुआ था। भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर की उम्र 82 साल थी। रोम ओलिंपिक के बाद उनकी मिल्खा सिंह से शादी हुई थी। पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद उनकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Milkha Singh Death
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2021 13:53:58 IST

Milkha Singh Death:  फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी पत्नी पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन हुआ था। भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर की उम्र 82 साल थी। रोम ओलिंपिक के बाद उनकी मिल्खा सिंह से शादी हुई थी। पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद उनकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ऐसे हुई मुलाकात

निर्मल कौर खुद भी एक वॉलीवाल खिलाड़ी थीं। दोनों की पहली मुलाकात 1955 में श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई। निर्मल कौर महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान थीं, तो वहीं मिल्खा सिंह एथलेटिक्स टीम का हिस्सा। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 1962 में दोनों की शादी हो गई।

एकलौते पिता-पुत्र की जोड़ी

मिल्खा सिंह और उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह इकलौते ऐसे पिता-पुत्र की जोड़ी थी, जिन्हें उनकी खेल उपलब्धियों के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला है। मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फर हैं। जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते भारतीय गोल्फर हैं, जिन्होंने दो बार 2006 और 2008 में एशियन टूर आर्डर आफ मेरिट जीता।

मिल्खा सिंह का पूरा परिवार खेल को समर्पिंत रहा है। उनकी पत्नी निर्मल कौर पूर्व भारतीय महिला वालीबाल कप्तान रह चुकी हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। जीव मिल्खा सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फर हैं। मिल्खा सिंह की बेटी सोनिया ने उनकी आत्मकथा द रेस आफ माई लाइफ लिखी है।

Tags