Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Milkha Singh Death: थम गई फ्लाइंग सिख की रफ्तार, कोरोना से जंग हार गए मिल्खा सिंह

Milkha Singh Death: थम गई फ्लाइंग सिख की रफ्तार, कोरोना से जंग हार गए मिल्खा सिंह

Milkha Singh Death: देश के दमदार धावक और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब एक महीने से जूझ रहे पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) ने शुक्रवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में आखिरी सांस ली।

Milkha Singh Death
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2021 12:28:51 IST

Milkha Singh Death: देश के दमदार धावक और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब एक महीने से जूझ रहे पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) ने शुक्रवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में आखिरी सांस ली।

बीते बुधवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन संक्रमण के कारण वह बेहद कमजोर हो गए थे। शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत गंभीर हो गई। बुखार के साथ उनका ऑक्सीजन स्तर नीचे गिरने लगा। पीजीआई के डॉक्टरों की सीनियर टीम उन पर नजर बनाए हुए थी, लेकिन देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और रात 11.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था। निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं।

नेताओं की प्रतिक्रिया

वहीं पीएम मोदी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, “श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया, जिसने देश को एक कल्पना दी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूँ।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है, ”मिल्खा सिंह एक बेहतरीन एथलीट और स्पोर्टिंग लेजेंड थे। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवंतित महसूस कराया था। वह एक शानदार व्यक्ति थे, अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। उनके निधन की खबर से मैं दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं. ओम शांति।”

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए कहा, भारत के जाने-माने एथलीट एवं ‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह जी के कोरोना से निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Tags