नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सोमवार को बदसलूकी हुई. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ बदसलूकी की. लगभग 9 सालों तक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं स्वाति के साथ हुई अभद्रता की खबर सुनकर हर कोई दंग है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या सभी राजनीतिक दलों में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा ही दुर्व्यवहार होता है?
इस मामले पर iTV नेटवर्क ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में राजनीति में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल किया गया. आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…
सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की घटना पर एक्शन में देरी क्यों हुई?
घटना को दबाने की कोशिश- 36%
सीएम हाउस का प्रोटोकॉल- 9%
पुलिस का ढीला रवैया- 36%
कह नहीं सकते- 19%
क्या राजनीतिक पार्टियों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होती है?
हाँ- 66%
नहीं- 31%
कह नहीं सकते- 3%
क्या आप चाहते हैं कि महिलाओं को राजनीति में केंद्रीय भूमिका मिले?
हाँ- 94%
नहीं- 5%
कह नहीं सकते- 1%
किस राजनीतिक दल में महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत पर फ़ौरन एक्शन होता है?
बीजेपी- 44%
कांग्रेस- 2%
आम आदमी पार्टी- 6%
सभी पार्टियों में- 18%
किसी पार्टी में नहीं- 30%
यह भी पढ़ें-
AAP ने कबूला- स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के घर हुई थी बदसलूकी, संजय बोले- एक्शन होगा