Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mizoram Minister Children Controversy: मिजोरम के मंत्री रॉबर्ट रोमाविया का ऐलान- ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले अभिभावक को मिलेगी 1 लाख की प्रोत्साहन राशि

Mizoram Minister Children Controversy: मिजोरम के मंत्री रॉबर्ट रोमाविया का ऐलान- ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले अभिभावक को मिलेगी 1 लाख की प्रोत्साहन राशि

Mizoram Minister Children Controversy : मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

Mizoram Minister Children Controversy
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2021 18:58:19 IST

Mizoram Minister Children Controversy : मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऐसे व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि, प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी। मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। अरूणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है।

मिजोरम के मंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति की वकालत कर रहे हैं. मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम में जनसंख्या नियंत्रण के कानून को लेकर खबरें आ रही हैं।

Rahul Gandhi Released White Paper : व्हाइट पेपर का मकसद लोगों की मदद करना, तीसरी लहर के लिए सरकार रहे तैयार- राहुल गांधी

Corona Record Vaccination : केंद्र की नई वैक्सीन नीति के पहले दिन ही रिकॉर्ड 86.16 लाख लोगों का टीकाकरण

Tags