Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आज पेश होगा मोदी 3.0 का पहला बजट, इन सेक्टर्स पर रहेगी सबकी नजर

आज पेश होगा मोदी 3.0 का पहला बजट, इन सेक्टर्स पर रहेगी सबकी नजर

Buget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे देश का आम बजट संसद में पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले संसद भवन में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूर किया जाएगा। मोदी 3.0 के पहले बजट पर पूरे देश की नजर है। किसान, महिलाओं, युवा, मध्यम वर्ग समेत सभी की […]

Budget 2024
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2024 07:17:08 IST

Buget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे देश का आम बजट संसद में पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले संसद भवन में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूर किया जाएगा। मोदी 3.0 के पहले बजट पर पूरे देश की नजर है। किसान, महिलाओं, युवा, मध्यम वर्ग समेत सभी की इससे उम्मीदें हैं।

हो सकते हैं ये बदलाव–

नई टैक्स रिजीम में बदलाव संभव।

बचत के लिए नए उपाय हो सकते हैं।

मनरेगा के लिए आवंटन राशि को बढ़ाया जा सकता है।

किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ सकती है।

MSME के लिए कर्ज लेना आसान किया जा सकता है।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024 में क्या है?

सोमवार को मॉनसून सत्र शुरू होने के साथ ही वित्त मंत्री ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। इस दौरान GDP 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया। सरकार ने माना कि महंगाई बढ़ी है। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि सेक्टरवाइज नौकरियों की जरूरत है। वर्कफोर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना 78.5 लाख नौकरियों की जरूरत है।

बजट सत्र में पेश हो सकता है ये बिल–

फाइनेंस बिल,

डिजास्टर मैनेजमेंट

बॉयलर्स बिल

भारतीय वायुयान विधेयक

कॉफी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल

रबर प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल

एप्रोप्रिएशन बिल