Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मोदी ने कांग्रेस को तगड़ा धोया, राज्यसभा में पीएम की बातें सुनकर राहुल-खरगे को आने लगे पसीने

मोदी ने कांग्रेस को तगड़ा धोया, राज्यसभा में पीएम की बातें सुनकर राहुल-खरगे को आने लगे पसीने

नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इनके लिए फैमिली फर्स्ट सर्वोपरि रहा है जबकि मेरे लिए नेशन फर्स्ट। पीएम ने इस दौरान इमरजेंसी का भी जिक्र किया।

PM Modi & Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2025 17:28:50 IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इनके लिए फैमिली फर्स्ट सर्वोपरि रहा है जबकि मेरे लिए नेशन फर्स्ट। पीएम ने इस दौरान इमरजेंसी का भी जिक्र किया। इमरजेंसी के दौरान किस तरह से लोगों को प्रताड़ित किया गया, इसका उल्लेख किया।

किस मुंह से करते हैं बात

पीएम ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, उन्होंने आपातकाल में जॉर्ज फर्नाडीज समेत देश के कई बड़े लोगों को जेल में डाल दिया था। ये किस मुंह से संविधान की बाते करते हैं। शाही परिवार के लिए लाखों परिवार को इन्होंने बर्बाद कर दिया। भारत ने इमरजेंसी का भी दौर देखा है। संविधान के स्प्रिट को इन्होंने रौंद दिया। देवानंद जी ने इमरजेंसी का समर्थन नहीं किया तो उन्होंने उनकी फ़िल्में दूरदर्शन पर बैन कर दिया। किशोर कुमार ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से इंकार कर दिया तो आकशवाणी पर किशोर के गाने जाने बंद हो गए।

मजरूह सुल्तानपुरी को जेल में डाला

पंडित नेहरू ने मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी को जेल में डाल दिया था। मशहूर एक्टर बलराज साहनी एक जुलूस में शामिल हो गए तो उन्हें भी जेल में डाल दिया। लता जी के भाई हृदय नाथ मंगेश्कर जी ने वीर सावरकर पर कविता सुनाया तो उन्हें आकाशवाणी से बाहर करा दिया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर से नफरत करती थी। बाबा साहब को दो बार चुनाव में पराजित करने के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या नहीं किया। उन्हें भारत रत्न के योग्य नहीं समझा। अब मजबूरन इन्हें जय भीम बोलना पड़ रहा। रंग बदलने में माहिर हैं ये लोग।

 

बोरिया-बिस्तर समेट कर भागेंगे केजरीवाल! इतने वोट से हारने जा रहे पूर्व सीएम, नंबर देखकर चौंक गई पूरी दिल्ली