Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का किया पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बने अध्यक्ष

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का किया पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बने अध्यक्ष

Pahalgam Attack: पाकिस्तान के साथ जारी विवाद के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए इसका पुनर्गठन किया है।

Former RAW chief Alok Joshi became president
inkhbar News
  • Last Updated: April 30, 2025 14:29:28 IST

Pahalgam Attack: पाकिस्तान के साथ जारी विवाद के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए इसका पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ अलोक जोशी को इसका नया अध्यक्ष बनाया गया है।

इसमें शामिल अन्य सदस्य  पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

CCS मीटिंग खत्म

पीएम आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी CCS की मीटिंग खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे। बैठक में क्या फैसला लिया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले CCS की पहली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी। अब 3 बजे फैसलों की जानकारी के लिए कैबिनेट ब्रीफिंग होगी।

 

टैंकों में डीजल नहीं और युद्ध करने चला है पाकिस्तान, जंग हुई तो सिर्फ इतने दिन इंडियन आर्मी के सामने टिकेगी पाक सेना

 

Tags